Sunday, September 20, 2020

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस (21 सितंबर 2020)

विश्व शांति दिवस

 आज यानी 21 सितंबर 2020 को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा है। जैसा की नाम से ही प्रतीत होता है कि इस दिन को शांति के लिए समर्पित किया किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के द्वारा इस दिन को घोषित किया गया था। इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर भी कई नेताओं ने बधाई दी है। आपको बता दें कि इस साल यह दिन और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 2019 में मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा की 71 वीं वर्षगांठ है। यह दिन लोगों को शांति और सम्मान से जीने का अधिकार देता है। 

The Theme of the International Day of Peace 2020 is Shaping Peace Together.”


संयुक्त राष्ट्र महसभा में वर्ष 1981 में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस का प्रस्ताव रखा गया था। इसका मकसद शांति के आदर्शों को मनाने और मजबूत करने के लिए विश्व को समर्पित करना था। शुरुआत में इस दिन को सितंबर के तीसरे मंगलवार को बनाने के लिए तय किय गया था, इसके बाद 2001 में इसको बदलकर 21 सितंबर को तय किया गया। 

यह दिन पहली बार 1981 में मनाया गया था, और कई देशों ने राजनीतिक समूहों, सैन्य समूहों और लोगों की मदद से इस इन दिन को मनाने में सहयोग दिया। 

2013 में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव द्वारा शांति शिक्षा के लिए इस दिन को समर्पित किया गया था। इसका मकसद युद्ध को कम करना है।

विश्वभर में शांति स्थापित करने के लिए भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने 5 मूल मंत्र देकर पंचशील के सिद्धांत की अवधारणा रखी थी। इन सिद्धांतों के अनुसार विश्व में शांति की स्थापना हेतु एक-दूसरे की प्रादेशिक अखंडता और प्रभुसत्ता का सम्मान किए जाने की बात कही गई है तथा शांतिपूर्व सह-अस्तित्व की नीति के पालन की भी बात कही गई है। इसी के द्वारा विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।

विश्वभर में सभी देशों तथा उनके ना‍गरिकों के बीच शांति व सद्भाव कायम रहे, इसी उद्देश्य से हर साल 21 सितंबर का दिन 'विश्व शांति दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस के जरिए दुनियाभर के देशों और नागरिकों के बीच शांति के संदेश का प्रचार व प्रसार किया जाता है। इसके लिए यूएनओ दवारा कला, साहित्य, सिनेमा तथा अन्य क्षेत्र की मशहूर हस्तियों को शांतिदूत के तौर पर नियुक्त भी किया गया है। हर साल यह दिवस अलग-अलग थीम पर मनाया जाता है।

“शांति अपने आप में ही एक पुरस्कार है ।”

“अंदर से शांति आती है ,इसकी तलाश बाहर मत करो ।”

“हजारों उन खोखले शब्दों की तुलना में बेहतर वह एक शब्द है, जो शांति को लाता है ।”


1 comment:

  1. https://championship.whitehatjr.com/join-clan?clanId=8db1e21d-f7d7-11ea-9ff6-0af99080f2b8&utm_campaign=clan&utm_medium=championship&utm_source=copy

    ReplyDelete

Thanks for your valuable suggestion.

All Faith Prayer conducted in PM Shri KV No 2 Jaipur on 21 Feb 2025

  सर्वधर्म प्रार्थना पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में आज दिनांक 21 फरवरी 2026 को विद्यालय में  सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन कि...