Thursday, October 29, 2026

E Waste Collection Drive in PM Shri KV No 2 Jaipur (26-28 Oct 2026)

 

पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, जयपुर में ई-वेस्ट कलेक्शन अभियान का आयोजन

पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, जयपुर में दिनांक 26 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक ई-वेस्ट (E-Waste) कलेक्शन अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय समुदाय में ई-वेस्ट के उचित प्रबंधन, पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने घरों में अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक एवं विद्युत उपकरणों से संबंधित ई-वेस्ट, जैसे पुराने चार्जर, खराब केबल, अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य संबंधित सामग्री एकत्रित कर विद्यालय में जमा करवाई।

विद्यालय में एकत्रित किए गए ई-वेस्ट को निर्धारित संग्रहण व्यवस्था के अंतर्गत संकलित किया गया, ताकि उसका उचित निस्तारण एवं पुनर्चक्रण सुनिश्चित किया जा सके। इस अभियान ने सभी प्रतिभागियों को यह समझने का अवसर प्रदान किया कि ई-वेस्ट को सामान्य कचरे के साथ नहीं फेंकना चाहिए, क्योंकि इसमें पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थ हो सकते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार टेलर ने विद्यार्थियों को ई-वेस्ट के महत्व, उसके सुरक्षित प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में भी ई-वेस्ट के उचित संग्रहण और निस्तारण के प्रति जागरूकता फैलाएँ तथा जिम्मेदार नागरिक बनकर स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान दें।

यह अभियान विद्यार्थियों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी, स्वच्छता, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा सतत विकास की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा। विद्यालय परिवार की सामूहिक सहभागिता से यह संदेश प्रसारित हुआ कि छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। इस सारी ड्राइव का कार्यक्रम श्री रूपाक्ष यादव, पीजीटी बायोलॉजी तथा श्री रवि मानसिंह यादव, पीजीटी इंग्लिश की देखरेख में किया गया । इस ड्राइव के कलेक्शन का सारा सामान ETCO E waste recycler PVT Ltd Jaipur को दिया गया |












Handing over  E-Waste to ETCO Waste Recycler Pvt Ltd, jaipur 



Monday, October 5, 2026

BOOK FAIR IN PM SHRI KV NO 2 JAIPUR ON 5 OCT 2026.

पुस्तक मेले का आयोजन


पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में दिनांक 5 अक्टूबर 2026 को विद्यालय में पुस्तक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों तथा  शिक्षकों ने भरपूर आनंद उठाया । इस दिन विद्यालय में PTM रखा गया था जिसमें सारे अभिभावक भी विद्यालय में आए थे,  जिन्होंने भी इस मेले का भरपूर आनंद लिया तथा अपने बच्चों के लिए पुस्तकों को खरीदा ।













Saturday, August 29, 2026

Celebration of National Sports Day on 29 August 2026 in PM shri KV No 2 Jaipur

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026


पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में दिनांक 29 अगस्त 2026 को 15वां राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया,  जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों तथा शिक्षको ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में मेडल प्राप्त किया उनको सम्मानित किया गया तथा विद्यार्थियों और अध्यापकों के बीच कुछ मनोरंजन खेलों का भी आयोजन भी किया गया। शारीरिक शिक्षक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्होंने मेजर ध्यानचंद की जीवनी के बारे में तथा उनकी उपलब्धियां के बारे में भी विस्तार से बच्चों को बताया ।

Sports Day Watch on You Tube










Thursday, August 27, 2026

HAWAMAHAL PARTIKA VOL. 11 PUBLISHED BY NARAKAS

हवामहल पत्रिका

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की हवामहल पत्रिका जिसमें प्राचार्य महोदय, हरिनारायण जी और विपुल जी के सुंदर लेख प्रकाशित हुए हैं ।

विद्यालय परिवार की तरफ से बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं |


HAWAMAHAL PARTIKA VOL. 11


Monday, August 10, 2026

Regional Level Prog of Ek Bharat Shrestha Bharat 2026 in PM Shri KV 2 Jaipur

 

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में कला उत्सव एवं ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ संभागीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ


जयपुर, 10 अगस्त। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, जयपुर में सोमवार को कला उत्सव एवं ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत दो दिवसीय संभागीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन 10 एवं 11 अगस्त को किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की विविध कला, संस्कृति, लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराते हुए उनमें राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना की भावना विकसित करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति के मनोनीत अध्यक्ष कर्नल पीयूष मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक आयुक्त दिनेश चंद मीणा उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति की समृद्ध विविधता का परिचय दिया।

त्रिपुरा और मिजोरम की संस्कृति रही आकर्षण का केंद्र

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना के अनुरूप इस आयोजन में विशेष रूप से त्रिपुरा एवं मिजोरम राज्यों की सभ्यता, संस्कृति, लोक परंपराओं, कला एवं जीवन शैली की मनोहारी झलक देखने को मिली। विद्यार्थियों ने इन राज्यों की पारंपरिक संस्कृति को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया।

त्रिपुरा और मिजोरम की लोक एवं जनजातीय संस्कृति, पारंपरिक वेशभूषा, लोकगीत, नृत्य तथा सांस्कृतिक परंपराओं को विद्यार्थियों ने अत्यंत आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से राजस्थान सहित देश के अन्य भागों से आए विद्यार्थियों को पूर्वोत्तर भारत की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत को समझने और उससे जुड़ने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि भाषा, वेशभूषा, खान-पान और लोक परंपराओं में भिन्नता होने के बावजूद भारत की आत्मा एक है।

कार्यक्रम में जयपुर, कोटा, जोधपुर, अजमेर, अलवर एवं बीकानेर संकुलों से चयनित विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। दो दिवसीय इस संभागीय आयोजन में कुल 16 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कला, रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

कार्यक्रम में समूह नृत्य, एकल नृत्य, समूह गान, एकल एवं समूह दृश्य कला, शास्त्रीय गायन, समूह ऑर्केस्ट्रा, थिएटर तथा पारंपरिक कहानी सहित विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति के अनेक रंग दिखाई दिए।

विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार टेलर ने अतिथियों, विभिन्न संकुलों से आए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की विविधता में एकता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।

उन्होंने कहा कि भारत की अलग-अलग भाषाएँ, लोक परंपराएँ, कला एवं संस्कृतियाँ हमारी राष्ट्रीय पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थी देश के विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति को नजदीक से समझते हैं तथा उनमें परस्पर सम्मान, सहयोग और भाईचारे की भावना विकसित होती है।

मुख्य अतिथि कर्नल पीयूष मिश्रा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कला केवल प्रतिभा प्रदर्शन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपराओं और विरासत को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह के साथ भाग लेने तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं अनुशासन की भावना बनाए रखने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि सहायक आयुक्त दिनेश चंद मीणा ने भी विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का मंच प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत समूह एवं एकल नृत्य, गायन, वाद्य संगीत, थिएटर और पारंपरिक कहानी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से त्रिपुरा एवं मिजोरम की सांस्कृतिक झलक प्रस्तुत करने वाली प्रस्तुतियों में पूर्वोत्तर भारत की विशिष्ट लोक परंपराओं और सांस्कृतिक रंगों का सुंदर समावेश देखने को मिला।

विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में पारंपरिक कला के साथ आधुनिक मंचीय प्रस्तुति का सुंदर समन्वय दिखाई दिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा, लोक संगीत, नृत्य की आकर्षक मुद्राओं तथा प्रभावी मंचन ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

दो दिवसीय यह आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, सांस्कृतिक चेतना, सहयोग की भावना एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। विभिन्न संकुलों से आए विद्यार्थियों और शिक्षकों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि भारत की शक्ति उसकी विविधता में निहित है और विभिन्न संस्कृतियों का परस्पर सम्मान ही ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की वास्तविक भावना है।













Friday, July 24, 2026

5 Days Workshop on Competency Based Assessment (CBA) - TGT (Hindi)

                         पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर संभाग द्वारा 5 दिवसीय (20 जुलाई से 24 जुलाई 2026) योग्यता आधारित मूल्यांकन (CBA) कार्यशाला का आयोजन श्री अरविंदो सोसाइटी के सहयोग से किया गया,  जिसमें जयपुर संभाग के कुल 61 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।  इसमें श्री अरविंदो सोसाइटी के दो रिसोर्स पर्सन श्री पंकज पांडे जी और सुश्री रीमिता ने इन सभी प्रतिभागियों का प्रशिक्षण करवाया । यह कार्यक्रम जयपुर संभाग के द्वारा यश होटल, जयपुर  में आयोजित किया गया था जिसमें जयपुर संभाग के सभी स्कूलों के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (हिंदी) में भाग लिया । इसका समापन 24 जुलाई 2026 को किया गया जिसमें विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार टेलरउपस्थित रहे,  पांच दिवसीय कार्यक्रम के दौरान हुई सभी गतिविधियों के बारे में सर ने जाना और प्रतिभागियों के विचार लिए,  जिससे सभी प्रतिभागियों ने इसको बहुत सारा कि इससे उनका काफी फायदा होगा और विश्वास दिलाया कि यह सब बच्चों के विकास में मदद करेगा ।





























E Waste Collection Drive in PM Shri KV No 2 Jaipur (26-28 Oct 2026)

  पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, जयपुर में ई-वेस्ट कलेक्शन अभियान का आयोजन पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, जयपुर में दिनांक...