पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, जयपुर में ई-वेस्ट कलेक्शन अभियान का आयोजन
पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, जयपुर में दिनांक 26 अक्टूबर 2026 से 28 अक्टूबर 2026 तक ई-वेस्ट (E-Waste) कलेक्शन अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक एवं बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं विद्यालय समुदाय में ई-वेस्ट के उचित प्रबंधन, पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने घरों में अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक एवं विद्युत उपकरणों से संबंधित ई-वेस्ट, जैसे पुराने चार्जर, खराब केबल, अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य संबंधित सामग्री एकत्रित कर विद्यालय में जमा करवाई।
विद्यालय में एकत्रित किए गए ई-वेस्ट को निर्धारित संग्रहण व्यवस्था के अंतर्गत संकलित किया गया, ताकि उसका उचित निस्तारण एवं पुनर्चक्रण सुनिश्चित किया जा सके। इस अभियान ने सभी प्रतिभागियों को यह समझने का अवसर प्रदान किया कि ई-वेस्ट को सामान्य कचरे के साथ नहीं फेंकना चाहिए, क्योंकि इसमें पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थ हो सकते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार टेलर ने विद्यार्थियों को ई-वेस्ट के महत्व, उसके सुरक्षित प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में भी ई-वेस्ट के उचित संग्रहण और निस्तारण के प्रति जागरूकता फैलाएँ तथा जिम्मेदार नागरिक बनकर स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान दें।
यह अभियान विद्यार्थियों में पर्यावरणीय जिम्मेदारी, स्वच्छता, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा सतत विकास की भावना विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रहा। विद्यालय परिवार की सामूहिक सहभागिता से यह संदेश प्रसारित हुआ कि छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। इस सारी ड्राइव का कार्यक्रम श्री रूपाक्ष यादव, पीजीटी बायोलॉजी तथा श्री रवि मानसिंह यादव, पीजीटी इंग्लिश की देखरेख में किया गया । इस ड्राइव के कलेक्शन का सारा सामान ETCO E waste recycler PVT Ltd Jaipur को दिया गया |
![]() |
| Handing over E-Waste to ETCO Waste Recycler Pvt Ltd, jaipur |






.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)

No comments:
Post a Comment
Thanks for your valuable suggestion.