Monday, October 30, 2023

31st National Children Science Congress on 30-31 October 2023 in PM Shree KV No 2 Jaipur

इकत्तीसवां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस


पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में आज दिनांक 30 अक्टूबर 2023 को विद्यालय मे दो दिवसीय इकत्तीसवां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस समारोह की शुरुवात हुई जिसमे जयपुर संभाग के 250 विद्यार्थी  तथा 75  शिक्षक-शिक्षिकाओ ने भाग लिया ।   इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  श्री बी. एल. मोरोडिया,  उपायुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन जयपुर संभाग तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री डी. आर. मीणा, सहायक आयुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन जयपुर संभाग तथा जूरी के रूप में राजस्थान विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर एवम प्राइवेट कॉलेजो के सहायक प्रोफेसर शामिल रहे ।विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार टेलर,  उप प्राचार्य बी. एस. राठौर, प्रधानाध्यापक श्री महेश कुमार बुनकर, शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे । कार्यक्रम मे  विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई । विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार टेलर  ने सभी का स्वागत किया तथा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के महत्व के बारे में विस्तार से बताया ।   मुख्य अतिथि  श्री बी. एल. मोरोडिया,  उपायुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन जयपुर संभाग ने इसके महत्व के बारे में बताया और बच्चों को आशीर्वचन दिए । इस कार्यक्रम का समापन 31 अक्टूबर 2023 को होगा ।  








E Waste Collection Drive in PM Shri KV No 2 Jaipur (26-28 Oct 2026)

  पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, जयपुर में ई-वेस्ट कलेक्शन अभियान का आयोजन पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, जयपुर में दिनांक...