Saturday, February 15, 2025

Celebration of Grad Parents Day on 15 Feb 2025 in PM Shri KV No 2 Jaipur

 दादा-दादी, नाना-नानी दिवस मनाया गया 


जयपुर, 15 फरवरी 2025: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2, जयपुर में दादा-दादी, नाना-नानी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने अपने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ खास पल साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम में छात्रों ने स्वागत गीत, नृत्य और नाटक की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से कक्षा 1 और 2 के छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाटक और नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा, दादा-दादी के लिए विशेष खेल आयोजित किए गए, जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य श्री पी.के. टेलर ने इस अवसर पर अपने विचार साझा किए और बच्चों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने पारिवारिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया और इस तरह के आयोजनों की सराहना की। विशेष अतिथि के रूप में श्री रोहतास सिंह यादव और श्रीमती गायत्री यादव ने भी अपने शब्दों से आशीर्वाद दिया और इस पवित्र अवसर पर अपने अनुभव साझा किए।  मंच संचालन श्री राकेश कुमार और सुश्री जागृति यादव साथ ही विद्यार्थी अनन्या और समरिन ने किया, जिन्होंने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री महेश कुमार बुनकर ने स्वागत भाषण दिया और इस पवित्र बंधन को मजबूत करने के लिए इस तरह के आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का समापन श्रीमती रेखा सामरिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  इस आयोजन में न केवल पीढ़ियों के बीच के बंधन को मजबूत किया, बल्कि बच्चों को अपने पारिवारिक मूल्यों को समझने का अवसर भी प्रदान किया।










No comments:

Post a Comment

Thanks for your valuable suggestion.

E Waste Collection Drive in PM Shri KV No 2 Jaipur (26-28 Oct 2026)

  पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, जयपुर में ई-वेस्ट कलेक्शन अभियान का आयोजन पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, जयपुर में दिनांक...