Monday, September 26, 2022

World Tourism Day (27 September 2022)

 विश्व पर्यटन दिवस


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर साल 27 सितंबर को दुनियाभर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) मनाया जाता है, इसकी शुरुआत UNWTO ने वर्ष 1979 में की थी जिसके बाद 27 सितंबर 1980 को पहला वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया गया।


 विश्व पर्यटन दिवस 2022 की थीम 

पर्यटन पर पुनर्विचार (Rethinking Tourism) 

इस साल 2022 में 42वां पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को मंगलवार के दिन Rethinking Tourism थीम के साथ मेजबान देश बाली, इंडोनेशिया में आयोजित किया जा रहा है। पिछले कुछ सालों से वैश्विक महामारी कोरोनावायरस/कोविड-19 के चलते पर्यटकों पर आश्रित देशों की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है, और इससे जुड़े लोगों की आजीविका पर इसका सीधा असर पड़ा है। ऐसे में यह दिवस मनाना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

वर्ष 1980 से ही हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है इसकी स्थापना वर्ष 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संस्था (UNWTO) द्वारा की गई थी, जो वर्ष 1970 में यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड टूरिज़्म ओर्गेनाइजेशन (UNWTO) के संविधान को स्वीकारे जाने की तारीख को दर्शाता है। जिसके बाद वर्ष 1976 में UNWTO की स्थापना हुई जिसका मुख्यालय मेड्रिड, स्पेन में है।

वर्ष 1979 में पर्यटन के बढते रुझान को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संस्था (UNWTO) ने 1980 से हर वर्ष 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाने का फैसला किया गया था। जिसका मकसद लोगों को पर्यटन के प्रति प्रोत्साहित करना और इसका महत्व बताना था।

विश्व पर्यटन दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यटन के महत्व को समझाना, इसके प्रति लोगों को जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को पर्यटन उद्योग से जोड़ना है।

इसके साथ ही विदेशी पर्यटकों को अपने देश आने के लिए प्रोत्साहित या आकर्षित करना तथा पर्यटन से अपने देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करना भी इसका मक़सद हो सकता है।

वर्ल्ड टूरिज़्म डे विश्वभर के लोगों को यह बात भी समझाने के लिए मनाया जाता है कि किस प्रकार कोई देश पर्यटन की मदद से उसकी सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक स्तिथि को ऊपर ले जाने और उबारने में सहायता प्रदान करता है।

प्रत्येक वर्ष यह दिवस एक खास थीम पर आधारित होता है, इस साल विश्व पर्यटन दिवस 2022 की थीम ‘पर्यटन पर पुनर्विचार’ (Rethinking Tourism) है। जो महामारी के बाद पर्यटन उद्योग में हुए बदलाव पर पुनर्विचार करने को प्रेरित करता है।

No comments:

Post a Comment

Thanks for your valuable suggestion.

World Heath Day 07 April 2025

विश्व स्वास्थ्य दिवस  हर साल दुनियाभर में 7 अप्रैल के दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day 2025) के रूप में मनाया जाता है | इस दिन ...