Wednesday, September 28, 2022

Bhagat Singh Jayanti (28 Sep 2022)

शहीद भगत सिंह जयंती


आज 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह की 115वीं जयंती मनाई जा रही है. आज ही के दिन 1907 में शहीद भगत सिंह (Bhagat Singh) का जन्म पाकिस्तान के लायलपुर, पंजाब में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है. उनके मां का नाम विद्यावती और पिता का नाम किशन सिंह है. मात्र 23 वर्ष की छोटी सी उम्र में वह देश की आजादी के लिए फांसी पर झूल गए थे. भगत सिंह युवा पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणा के श्रोत रहे हैं |

भगत सिंह का जन्म एक सिख परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्यावती कौर था। यह एक किसान परिवार से थे। 13 अप्रैल 1919 को हुए अमृतसर में जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड ने भगत सिंह की सोच पर गहरा असर डाला था। इसका प्रभाव यह हुआ कि ये लाहौर के नेशनल कॉलेज़ की पढ़ाई छोड़कर नौजवान भारत सभा की स्थापना की। यह सभा भारत की आज़ादी के लिए कार्य करने लगी, इन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए चन्द्रशेखर आजाद व पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ब्रिटिश सरकार से मुक़ाबला किया। पहले इन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर लाहौर में सैंडर्स की हत्या की और फिर उसके बाद दिल्ली की केन्द्रीय संसद (सेण्ट्रल असेम्बली) में बम-विस्फोट किया। केन्द्रीय संसद में ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध खुले विद्रोह की घोषणा की। 

Monday, September 26, 2022

World Tourism Day (27 September 2022)

 विश्व पर्यटन दिवस


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर साल 27 सितंबर को दुनियाभर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) मनाया जाता है, इसकी शुरुआत UNWTO ने वर्ष 1979 में की थी जिसके बाद 27 सितंबर 1980 को पहला वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया गया।


 विश्व पर्यटन दिवस 2022 की थीम 

पर्यटन पर पुनर्विचार (Rethinking Tourism) 

इस साल 2022 में 42वां पर्यटन दिवस 27 सितम्बर को मंगलवार के दिन Rethinking Tourism थीम के साथ मेजबान देश बाली, इंडोनेशिया में आयोजित किया जा रहा है। पिछले कुछ सालों से वैश्विक महामारी कोरोनावायरस/कोविड-19 के चलते पर्यटकों पर आश्रित देशों की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है, और इससे जुड़े लोगों की आजीविका पर इसका सीधा असर पड़ा है। ऐसे में यह दिवस मनाना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

वर्ष 1980 से ही हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है इसकी स्थापना वर्ष 1980 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संस्था (UNWTO) द्वारा की गई थी, जो वर्ष 1970 में यूनाइटेड नेशन वर्ल्ड टूरिज़्म ओर्गेनाइजेशन (UNWTO) के संविधान को स्वीकारे जाने की तारीख को दर्शाता है। जिसके बाद वर्ष 1976 में UNWTO की स्थापना हुई जिसका मुख्यालय मेड्रिड, स्पेन में है।

वर्ष 1979 में पर्यटन के बढते रुझान को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संस्था (UNWTO) ने 1980 से हर वर्ष 27 सितंबर को वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाने का फैसला किया गया था। जिसका मकसद लोगों को पर्यटन के प्रति प्रोत्साहित करना और इसका महत्व बताना था।

विश्व पर्यटन दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यटन के महत्व को समझाना, इसके प्रति लोगों को जागरूक करना और अधिक से अधिक लोगों को पर्यटन उद्योग से जोड़ना है।

इसके साथ ही विदेशी पर्यटकों को अपने देश आने के लिए प्रोत्साहित या आकर्षित करना तथा पर्यटन से अपने देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करना भी इसका मक़सद हो सकता है।

वर्ल्ड टूरिज़्म डे विश्वभर के लोगों को यह बात भी समझाने के लिए मनाया जाता है कि किस प्रकार कोई देश पर्यटन की मदद से उसकी सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और आर्थिक स्तिथि को ऊपर ले जाने और उबारने में सहायता प्रदान करता है।

प्रत्येक वर्ष यह दिवस एक खास थीम पर आधारित होता है, इस साल विश्व पर्यटन दिवस 2022 की थीम ‘पर्यटन पर पुनर्विचार’ (Rethinking Tourism) है। जो महामारी के बाद पर्यटन उद्योग में हुए बदलाव पर पुनर्विचार करने को प्रेरित करता है।

Friday, September 23, 2022

International Deaf Day (23 Sep. 2022)

विश्व बधिर दिवस 2022

हर साल 23 सितंबर को इंटरनेशनल डे ऑफ साइन लैंग्वेजेस को दुनिया भर के बधिर लोगों द्वारा प्रयोग में लाइन जाने वाली सांकेतिक भाषा के साथ-साथ विश्व की अन्य सांकेतिक भाषाओं के लोगो के जीवन में योगदान और महत्व को प्रदर्शित करने के लिए मनाया जाता है।

 कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओ के लिए :-

 कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओ के लिए :-

 कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओ के लिए :-

 

Tuesday, September 20, 2022

International Day of Peace (21 Sep 2022)

अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस


दुनियाभर के लोगों में परस्पर प्रेम की भावना और मानवता को संजोए रखने के लिए हर साल 21 सितंबर के दिन अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जाता है. इस दिन दुनियाभर के लोगों में जागरुकता फैलायी जाती है कि हम एक दूसरे के दुश्मन नहीं हैं. इस दिवस को मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के देशों के बीच शांति को बढ़ावा देने और आपसी विवाद को समाप्त करने के लिए किया जाता है |


अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 2022 की थीम
 "जातिवाद खत्म करें, शांति का निर्माण करें"

Monday, September 19, 2022

हिंदी भाषा एवं साहित्य पुस्तक प्रर्दशनी (19.09.2022)


हिंदी  भाषा एवं साहित्य पुस्तक प्रर्दशनी 


केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर के पुस्तकालय मे दिनांक 19 सितम्बर 2022 को हिंदी  भाषा एवं साहित्य पुस्तक प्रर्दशनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य  श्री प्रदीप कुमार टेलर ने किया तथा अथिति के रूप मे ब्रगेडियर एच. एस. पिलखवाल मौजूद रहे, कार्यक्रम  मे  श्री  बी.  एस. राठौड़,  उप प्राचार्य,  श्रीमती  मधु रितु, प्रधानाध्यापिका, श्री महैद्र कुमार भूकर,  पुस्तकालयध्यक्ष तथा अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओ एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओ ने भाग लिया । 

Saturday, September 17, 2022

KVS Digital Books

Digital Books Uploaded on KVS HQ Website


Digital books from various fields useful to teaches and all stake holders of KVS have been made available to all the website of KVS (HQ) under "Academic Resource". The list of books uploaded currently on the websites are given below:-

1     Toy-Based Pedagogy

2     Shiksha Shabdkosh

3     The first Foundational Literacy and Numeracy Benchmarking survey report of India 

4     PRASHAST-Disability Screening Checklist for school

5    Early Identification and Intervention for Mental Health Problems in school going children and                  adolescents.

6     Mental Health and Well-being of School Students.


To Read the above Books, Please click here

Wednesday, September 14, 2022

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर मे हिन्‍दी दिवस मनाया गया ।

हिन्‍दी दिवस (हिन्‍दी पखवाड़ा)

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर मे दिनांक 14 सितंबर  2022 को हिंदी दिवस (हिन्‍दी पखवाड़ा) मनाया गया जिसमे विद्यालय के  प्राचार्य   श्री   प्रदीप कुमार  टेलर, प्रधानाचार्या  श्रीमती मधु रितु, शिक्षक-शिक्षिकाओ तथा विद्यालय छात्र-छात्राओ ने भाग लिया ।  प्राचार्य  ने हिन्‍दी का महत्व तथा उपयोगिता के बारे मे विस्तार से बताया,  श्रीमती  शरद जैन ने हिन्‍दी कविता तथा श्रीमती राजमा धायल सिहाग ने हिन्‍दी भाषा का उद्भव, विकास और इतिहास के बारे मे विस्तार से बताया ।  प्राथमिक शिक्षक श्री चेतन लाल रैगर ने भी हिन्‍दी के बारे मे विस्तार से बताया ।

Tuesday, September 13, 2022

KVS Work Experience Books

The following Books for WET were prepared by KVS RO Delhi Region which will be beneficial for students to enhance their knowledge in daily life. To read these books please click on the following links:-

For Class 6 (Skill Learning)


For Class 7 (Skill Learning)


For Class 8 (Skill Learning)



Monday, September 12, 2022

हिन्दी दिवस (14 सितंबर 2022)

 हिन्दी दिवस


विविधताओं से समृद्ध हमारे भारत देश को एक अन्य चीज भी अनोखा बनाती है, जो है यहां पर बोलचाल की भाषाएं। दुनिया की सबसे प्राचीन माने जाने वाली भाषाओं में से एक संस्कृत के पश्चात भारत में हिंदी एक प्रसिद्ध भाषा है। गौरतलब है कि हिंदी दिवस को हिंदी पखवाड़ा भी कहा जाता है।



Sunday, September 11, 2022

Grandparents Day (11 September 2022)

GRAND PARENTS DAY 2022


ग्रैंड  पेरेंट्स  डे  इस साल 11 सितंबर 2022 को पड़ रहा है. मदर्स डे और फादर्स डे की तरह ये दिन भी हमारा भी पूरा दिन अपने दादा-दादी को समर्पित है. दादा-दादी और बच्चों का एक विशेष संबंध होता है जो यह साबित करता है कि दादा-दादी दोनों लंबे समय तक जीवित रहते हैं और बच्चों को भावनात्मक रूप से अधिक फ्लेसिबिल भी बनाते हैं | ग्रैंड पेरेंट्स डे (Grand Parents Day) उस संबंध को संजोने और एक साथ कुछ क्वालिटी फेमिली टाइम बिताने का अवसर है |


दादा-दादी, नानी-नानी का दिन। दादा-दादी बच्चों की लाइब्रेरी हैं, तो कभी उनका गेम सेंटर। ये अच्छे टीचर हैं तो कभी उनका सपोर्ट करने वाले व्यक्ति भी। वे हमारे घरों में सबसे अनुभवी होते हैं। इसलिए जिन्दगी जीने के जितने तरीके वो आपको बताते हैं कोई नहीं बता सकता। आज हमारे दादा-दादी को कुछ नहीं चाहिए, बस अपने बच्चों का थोड़ा समय चाहते हैं वो। वे भी हमारी पीढ़ी के साथ चलने की कोशिश करना चाहते हैं। उन्हें आदर-सम्मान और अपने बच्चों के साथ वक्त बिता पाएं, इसी उद्देश्य के साथ दुनियाभर में गै्रैंड पैरेंट्स डे मनाया जाता है।

ये है ग्रैंड पैरेंट्स डे की कहानी

अमेरिका में मैरियन मैकुडे नाम की एक दादी रहीं थी, जिनके 43 ग्रैंडचिल्ड्रन थे। वे चाहती थीं कि ग्रैंड पैरेंट़्स और ग्रैंड चिल्ड्रन की बीच संबंध अच्छे हों, वे साथ में समय बिताएं, इसके लिए उन्होंने 1970 में एक अभियान छेड़ा। वे इस दिन को नेशनल हॉलीडे बनाना चाहती थीं, ताकि सभी बच्चे अपने दादा-दादी, नाना-नानी के साथ समय बिताएं और उनके बीच जनरेशन गैप खत्म हो। 9 साल तक उन्होंने ये अभिायान चलाया, जिसके अमेरिका के तत्कालीन प्रेसिडेंट जिमी कार्टर ने 1979 को 1 अक्टूबर के दिन ग्रैंड पैरेंट्स डे घोषित किया। सबसे पहले एज यूके नाम की एक चैरिटी ने 1990 में ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाया था।

बच्चों के लिए सबसे प्रिय उनके दादा दादी होते हैं। दादा दादी हर परिवार की आधारशिला होते हैं। अपने जीवन में उन्होंने जो अनुभव प्राप्त किया है, उसी के अनुसार वे हमें ज़िंदगी जीने का तरीका सिखाते हैं। हम सभी लोग अपने दादा दादी को सदैव खुश रखना चाहते हैं। भारत में आजकल अनेक डे मनाए जाते हैं जिसमें एक ग्रैंड पेरेंट्स डे (Grand Parents Day ) भी मनाया जाता है। इस साल भारत में 11 सितंबर 2022 को ग्रैंड पेरेंट्स डे मनाया जाएगा। अपने दादा-दादी को सम्मान देने के लिए ये दिन मनाया जाता है। 

माता – पिता का तो सर पर बस हाथ है काफी,
पर दादा-दादी की तो सिर्फ दुआ ही है काफी।

Tuesday, September 6, 2022

Exclusive Session for Parents 𝙆𝙔𝘾 (Know Your Child) With Pradeep Kumar Tailor, Principal KV No 2 Jaipur

This session was conducted by India's famous motivational Speaker Mr. Tarun Sharma with Mr. Pradeep Kumar Tailor, Principal Kendriya Vidyalaya No 2 Jaipur. This is a wonderful session in which sir has explained a lot of things about Student, Parents & Teachers role in a student life. To see this video click on below photo:-


To See This Session Please Click Here

Thursday, September 1, 2022

SWACHHTA PLEDGE

स्वच्छता अभियान की शपथ 

महात्मा गांधी ने भारत को आज़ादी दिलाई । अब हमारा कर्तव्य है कि देश को साफ़ और स्वच्छ रखकर भारत माता की सेवा करें ।



Monday, August 29, 2022

NATIONAL SPORTS DAY 2022

                                              राष्ट्रीय खेल दिवस 2022


29 अगस्त को हर साल भारत में 'राष्ट्रीय खेल दिवस' (National Sports Day) के रूप में मनाया जाता है. खेलों के जरिए तनाव को आसानी से दूर किया जा सकता है। दुनियाभर में अलग-अलग तारीख को खेल दिवस मनाया जाता है। भारत में हर साल 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे (राष्ट्रीय खेल दिवस) मनाया जाता है।हमारे जीवन में खेलों का बड़ा महत्व होता है। मनुष्य के स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 



फिट और स्वस्थ रहने के लिए खेलों का बड़ा महत्व: 

पीएम मोदी ने भारत में खेलों को काफी बढ़ावा दिया है। पिछले कुछ सालों में देश ने बड़े-बड़े टूर्नामेंट में का काफी मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। नेशनल स्पोर्ट्स डे (राष्ट्रीय खेल दिवस) का ही नतीजा है कि देश में गांवों से निकलकर युवा देश के लिए गोल्ड मेडल जीत रहे हैं। इससे खिलाड़ी और युवा फिट और स्वस्थ होने के महत्व को समझते हैं। फिटनेस और स्वास्थ्य दोनों के लिए खेल अमृत के सामान है।

इस दिन के महत्त्व की बात की जाए, तो यह दिन मेजर ध्यानचंद के सम्मान में मनाया जाता है और विभिन्न खेलों में खिलाडियों के महत्वपूर्ण योगदान के लिए राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, ध्यानचंद पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है.


खेलों के प्रति खिलाड़ियों का सम्मान, छिपी प्रतिभा को ढूंढना, एथलीटों की सफलता के लिए परिवारों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के उत्कृष्ट समर्थन की सराहना करने के लिए हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा ये दिवस अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए शारीरिक गतिविधि और खेल के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हाॅकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस 2022’ के रूप में मनाया जाता है। 


राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है


सन 1979 में, भारतीय डाक विभाग ने मेजर ध्यानचंद को उनकी मृत्यु के बाद श्रद्धांजलि दी और दिल्ली के राष्ट्रीय स्टेडियम का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, दिल्ली कर दिया. 2012 में, यह घोषणा की गई थी कि खेल की भावना के बारे में जागरूकता फैलाने और विभिन्न खेलों के संदेश का प्रचार करने के उद्देश्य से एक दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए और इसके लिए फिर से मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई और 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई.


मेजर ध्यानचंद कौन थे?


29 अगस्त 2012 को पहली बार राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) के अवसर पर मनाया गया था. Major Dhyan Chand के सम्मान में इस दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है. मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था और वह अपने समय के महान हॉकी खिलाड़ी थे. उन्हें हॉकी खिलाड़ी के स्टार या "हॉकी का जादूगर" के रूप में जाना जाता था, क्योंकि उनकी अवधि के दौरान, उनकी टीम ने वर्ष 1928, 1932 और 1936 के दौरान ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किए थे. उन्होंने 1926 से 1949 तक 23 वर्षों तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेली. उन्होंने अपने करियर में कुल 185 मैच खेले और 570 गोल किए. वह हॉकी के प्रति इतने समर्पित थे कि वह चांदनी रात में खेल के लिए अभ्यास किया करते थे, जिससे उसका नाम ध्यानचंद पड़ गया. 1956 में, ध्यानचंद को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया, वह यह सम्मान पाने वाले तीसरे नागरिक थे.

Friday, August 12, 2022

Har Ghar Tiranga Rally by Students & Teacher's of KV No 2 Jaipur

 Har Ghar Tiranga Rally


Har Ghar Tiranga Rally was organised by Kendriya Vidyalaya No 2 Jaipur on 12 August 2022.  In this rally Sh. B. S. Rathore, Principal, Mrs. Madhu Ritu, Head Mistress, students, Teacher's and staff of this Vidyalaya were participated. Some photographs of the event were displaying in this blog:-

National Librarian’s Day (12 August 2022)

National Librarian’s Day


The 12th of August is being celebrated as National Librarian’s Day. We are celebrating today in remembrance of Dr S.R Ranganathan, National Professor Library Science, who has spearheaded library development in India.

The librarians play a very crucial role in making students read newspapers and books to excel in their careers. Ranganathan was awarded Padma Shri for his valuable contributions to Library Science.



library professionals in India celebrate the 12th August as LIBRARIANS' DAY to commemorate the BIRTH DAY of DR.S.R. RANGANATHAN; The Govt. of India decided to celebrate the Ranganathan's Birthday as Librarians' Day in India. His birthday is 9th August, and the day 9th August has already been celebrating as Quite India Movement Day in India as a National Red Letter Day. Therefore to avoid insignificance (due to celebration of two important day of National Importance) of celebration of Ranganathan's Birth Day the Govt. of India decided to celebrate it as Librarians' Day on 12th August as per the discussion held with Joint Council for Library Associations in India.

Shiyali  Ramamrita  Ranganathan (12th august 1892 – 27 September 1972 ) was a mathematician and Librarian from India. His most notable contributions were his five laws of library science & development of the first major analytic-synthetic classification system, the colon classification. He is considered to be the father of library science, documentation, and information science in India. His Birthday is observed as the “ National Librarian’s Day” in india.

 


5 Days Workshop on Competency Based Assessment (CBA) - TGT (Hindi)

                          पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन   पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय...