Wednesday, December 11, 2024

Celebration of Reading Promotion and Bhartiya Bhasha Utsav Week (04 -11 Dec 2024)

वाचन प्रोत्साहन सप्ताह तथा भारतीय भाषा उत्सव 

  


पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में दिनांक 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक रीडिंग प्रमोशन वीक (वाचन प्रोत्साहन सप्ताह) तथा भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया,  जिसके दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की गई जिसमें बुक रिव्यू, रीडिंग अलाउड, पोईम रेसिटेशन, स्टोरी टेलिंग की गई ।  अंत में दिनांक 11 दिसंबर 2024 को इसका समापन समारोह किया गया जिसमें विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार टेलर ने विजेताओं को पुरस्कार वितरण करके हौसला बढ़ाया।






Saturday, December 7, 2024

Conduct of DEAR Prog. under Reading Week Celebration 0n 07.12.2024

DEAR (Drop Everything And Read)


पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में दिनांक 7 दिसंबर 2024 को वाचन प्रोत्साहन सप्ताह रीडिंग वीक सेलिब्रेशन)  के दौरान DEAR (Drop Everything And Read) प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 7 और 8 के लगभग 600 विद्यार्थियों ने एक साथ बैठकर पुस्तक वाचन किया तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उसमें शामिल रहे | उस दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार टेलर भी मौजूद रहे, उन्होंने बच्चों को पढ़ने की आदत को विकसित करने के तरीके तथा पढ़ने के महत्व के बारे में बताया और यह प्रक्रिया लगभग 1 घंटे तक लगातार जारी रही जिसमें सबने पढ़ने का भरपूर आनंद सब ने उठाया । इस कार्यक्रम का आयोजन श्री महेंद्र कुमार भूकर, पुस्तकालयध्यक्ष ने किया ।













 

Friday, December 6, 2024

Story Telling Competition under Bhasha Utsav on 06.12.2024

STORY TELLING COMPETITION 


पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में दिनांक 6 दिसंबर 2024 को भारतीय भाषा उत्सव के दौरान कहानी सुनाने का कंम्पीटीशन किया गया जिसमें चारों सदनों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने-अपने अपनी कहानी अच्छे ढंग से सुनाई । 







Tuesday, December 3, 2024

National Youth Festival (NYF) 2025


The Viksit Bharat Young Leaders Dialogue is a transformative reimagining of the National Youth Festival (NYF) 2025. Aligned with the Prime Minister's vision for increased youth involvement in shaping India's future, the revamped festival will be named the Viksit Bharat Young Leaders Dialogue. This dynamic platform will empower young Indians to share their ideas and perspectives to contribute to the realization of the Viksit Bharat vision.

The Viksit Bharat Quiz Challenge will test participants' understanding and awareness of India's significant milestones and achievements.

Eligibility: Participants must be between 15 and 29 years of age.



Gratifications

  • पहला स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ₹1,00,000/- का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
  • दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को ₹75,000/- का नकद पुरस्कार मिलेगा।
  • तीसरे स्थान के प्रतिभागी को ₹50,000/- का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • अगले 100 प्रतिभागियों को प्रत्येक को ₹2,000/- का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
  • इसके अतिरिक्त, अगले 200 प्रतिभागियों को प्रत्येक को ₹1,000/- का अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
  • सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

Terms and Conditions

  1. यह प्रतियोगिता केवल भारतीय नागरिकों के लिए खुली है।
  2. क्विज़ का आरंभ प्रतिभागी द्वारा ‘प्ले क्विज़’ बटन क्लिक करने पर होगा।
  3. यह क्विज़ 12 भाषाओं में उपलब्ध होगा: हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगु।
  4. एक प्रतिभागी से केवल एक ही प्रविष्टि स्वीकार की जाएगी।
  5. क्विज़ समयबद्ध है: 10 प्रश्नों के उत्तर देने के लिए 300 सेकंड दिए जाएंगे।
  6. प्रविष्टि एक बार जमा करने के बाद वापस नहीं ली जा सकती।
  7. किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में, खेल और युवा मामलों का मंत्रालय प्रतियोगिता के नियमों में बदलाव या इसे रद्द करने का अधिकार रखता है।
  8. सभी प्रतिभागियों को क्विज़ प्रतियोगिता के नियमों और शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।
  9. क्विज़ के परिणाम पर मंत्रालय का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।
  10. सभी विवाद और कानूनी मामले केवल दिल्ली न्यायालय के अधीन होंगे।
  11. देरी, अधूरी प्रविष्टियों, या तकनीकी समस्याओं के लिए आयोजक जिम्मेदार नहीं होंगे।
  12. क्विज़ के दौरान पेज को रीफ्रेश न करें और सही ढंग से सबमिट करें।
  13. विजेताओं को पुरस्कार राशि प्राप्त करने के लिए अपने बैंक विवरण MyGov प्रोफाइल पर अपडेट करना होगा।
  14. प्रतिभागियों को अपना नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर और शहर की जानकारी देनी होगी। इन विवरणों का उपयोग केवल क्विज़ के उद्देश्य के लिए किया जाएगा।
  15. यह प्रतियोगिता भारतीय कानूनों के अंतर्गत संचालित होगी और सभी फैसले भारतीय न्याय प्रणाली के अधीन होंगे।


Wednesday, November 27, 2024

Visit of Class XI Students at Amity University, Jaipur during Paryatan Prav on 27 Nov 2024

पर्यटन पर्व के दौरान भ्रमण 

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने दिनांक २7 नवंबर 2024 को अमेठी यूनिवर्सिटी जयपुर, राजस्थान का भ्रमण पर्यटन पर्व के दौरान किया, जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राएं तथा विद्यालय के सात अध्यापक शामिल रहे ।  यूनिवर्सिटी के स्टाफ ने छात्रों को करियर में काम आने वाले विभिन्न प्रकार के कोर्सों के बारे में बताया कि आप आगे चलकर क्या बनना चाहते हैं और किस तरह के कोर्स आप यूनिवर्सिटीज के अंदर कर सकते हैं ।विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इसका भरपूर फायदा उठाया और नई चीजों के बारे में सीखा । यह विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक रहा ।













Tuesday, November 26, 2024

Celebration of Constitution day 26 Nov 2024

                              संविधान दिवस


केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में दिनांक 26 नवंबर 2022 को  संविधान दिवस मनाया गया,  इस कार्यक्रम मे विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार टेलर,  शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थीयो ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थीयो के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, माननीय प्राचार्य महोदय श्री प्रदीप कुमार टेलर जी ने बच्चों को संविधान दिवस के बारे में बहुत सारी जानकारी दी तथा प्रोग्राम को सुचारु रुप से करवानी वाली टीम को भी धन्यवाद दिया इसी के साथ यह कार्यक्रम समाप्त हुआ ।







Thursday, November 14, 2024

 बाल दिवस (14 नवम्बर)


हर वर्ष 14 नवम्बर को हम बाल दिवस के रूप में मानते हैं। 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन मनाया जाता है जिसे बाल दिवस या Children’s Day के रूप में मनाया जाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार और लगाव था। बच्चे भी उन्हें उतना ही प्यार करते थे। वे हर वर्ष अपने जन्मदिन पर अनेक बच्चों से मिलते थे और उनके साथ ही अपना समय बिताते थे। इसी वजह से ही हर वर्ष 14 नवम्बर को पूरे देश में उत्साह के साथ बाल दिवस मनाया जाता है। वे बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय थे। 

पी.एम. श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर पुस्तकालय में दिनांक 14 नवंबर 2024 को बाल दिवस मनया गया जिसमें विद्यालय के प्राचार्य श्री पी.के. टेलर, उप प्राचार्य श्री बी.एस. राठौर, प्रधानाचार्य श्री महेश बुनकर तथा अन्य अध्यापक गण और विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे । इस कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विभाग के बच्चों द्वारा विभिन्न झांकियां तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया ।
















Friday, November 8, 2024

Visit of Class XI Students at INNOFEST INDIA 2024 (START EXPO) on 08 Nov 2024

 INNOFEST INDIA 2024


पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं ने दिनांक 8 नवंबर 2024 को राजस्थान  इनोफेस्ट इंडिया 2024 जो कि स्टार्टअप को लेकर किया गया था उसमें भाग लिया जिसमें लगभग 100 छात्र-छात्राएं तथा विद्यालय के पांच अध्यापक शामिल रहे ।  इस इनोफेस्ट के अंदर राजस्थान के जो नए स्टार्टअप हो रहे हैं उनके बारे में अपने स्टाल लगाकर जानकारी दे रहे थे । विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने इसका भरपूर फायदा उठाया और नई चीजों के बारे में सीखा । यह कार्यक्रम  राजस्थान इंटरनेशनल हाल नंबर 3 झालाना डूंगरी में आयोजित किया गया था । यह विद्यार्थियों के लिए काफी लाभदायक रहा ।











Wednesday, November 6, 2024

National Cancer Awareness Day 07 Nov 2024

 राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस


देश में प्रत्येक वर्ष 7 नवंबर को राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस (National Cancer Awareness Day) मनाया जाता है ताकि जानलेवा बीमारी से लड़ने के लिये शुरुआती कैंसर का पता लगाने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके। 

प्रमुख बिंदु:

  • कैंसर (Cancer): यह बीमारियों का एक बड़ा समूह है जिसमें असामान्य कोशिकाएँ अनियंत्रित रूप से बढ़ती हैं तथा शरीर में अपने आस-पास के हिस्सों पर आक्रमण करने या अन्य अंगों में फैलने के लिये अपनी सामान्य सीमाओं को पार कर जाती हैं। यह शरीर के किसी भी अंग या ऊतक में शुरू हो सकती है। इस बीमारी में अंतिम अवस्था को मेटास्टेसाइज़िंग (Metastasizing) कहा जाता है और यह कैंसर से मृत्यु का एक प्रमुख कारण है।
    • कैंसर के अन्य सामान्य नाम नियोप्लाज़्म (Neoplasm) और मैलिग्नेंट ट्यूमर (Malignant Tumor) हैं।  
    • फेफड़े, प्रोस्टेट (Prostate), कोलोरेक्टल (Colorectal), पेट एवं यकृत का कैंसर पुरुषों में सबसे आम हैं, जबकि स्तन, कोलोरेक्टल, फेफड़े, ग्रीवा एवं थायरॉयड का कैंसर महिलाओं में सबसे आम हैं।
  • कैंसर भारत सहित दुनिया भर में जीर्ण एवं गैर-संचारी रोगों (Non-Communicable Diseases- NCD) की वजह से होने वाली बीमारियों एवं मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कैंसर मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है और वर्ष 2018 में विश्व स्तर पर लगभग 18 मिलियन मामले कैंसर से संबंधित थे जिनमें से 1.5 मिलियन मामले अकेले भारत से थे।
  • वर्ष 2018 में वैश्विक स्तर पर 9.58 मिलियन के मुकाबले भारत में लगभग 0.8 मिलियन मौतें कैंसर से हुईं। वर्ष 2040 तक भारत में नए मामलों की संख्या दोगुनी होने का अनुमान जताया गया है।
  • कैंसर के कारण होने वाली मौतों को रोका जा सकता है: मुख्य जोखिम कारकों को छोड़कर कैंसर से होने वाली 30-50% मौतों को रोका जा सकता है। प्रमुख जोखिम वाले कारकों में तंबाकू का उपयोग, शराब का उपयोग, असंतुलित आहार, पराबैंगनी विकिरण का संपर्क, प्रदूषण, पुराने संक्रमण आदि शामिल हैं।
  • कैंसर का उपचार: कैंसर के उपचार के विकल्प के रूप में सर्जरी, कैंसर की दवाएँ या रेडियोथेरेपी शामिल हैं। 
    • उपशामक देखभाल (Palliative Care) जो रोगियों एवं उनके परिवारों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने पर केंद्रित है, कैंसर देखभाल का एक अनिवार्य घटक है।
  • कैंसर से निपटने हेतु वैश्विक पहल:  वर्ष 1965 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक विशेष कैंसर एजेंसी के रूप में ‘इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर’ (International Agency for Research on Cancer- IARC) का गठन विश्व स्वास्थ्य सभा के एक संकल्प द्वारा किया गया था। 
    • प्रत्येक वर्ष 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस (World Cancer Day) मनाया जाता है।
  • भारत द्वारा शुरू की गई पहलें: भारत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission- NHM) के तहत कैंसर, मधुमेह, हृदय रोगों एवं स्ट्रोक की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिये राष्ट्रीय कार्यक्रम (National Programme for Prevention and Control of Cancer, Diabetes, Cardiovascular Diseases and Stroke- NPCDCS) को ज़िला स्तर पर लागू किया जा रहा है। 
  • आयुष्मान भारत के दायरे में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) को गरीब एवं कमज़ोर समूहों के स्वास्थ्य संबंधी वित्तीय बोझ को कम करने हेतु लागू किया जा रहा है, जो गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच प्रदान करेगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • राष्ट्रीय कैंसर ग्रिड (National Cancer Grid- NCG): NCG देश भर में प्रमुख कैंसर केंद्रों, अनुसंधान संस्थानों, रोगी समूहों एवं धर्मार्थ संस्थानों का एक नेटवर्क है, जिसका उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, निदान एवं उपचार के लिये रोगियों की देखभाल के समान मानकों की स्थापना के साथ ऑन्कोलॉजी (Oncology) [कैंसर का अध्ययन] में विशेष प्रशिक्षण एवं शिक्षा तथा कैंसर में नैदानिक अनुसंधान की सुविधा प्रदान करना है। 
    •  राष्ट्रीय कैंसर ग्रिड (NCG) का गठन अगस्त 2012 में किया गया था।  
  • राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (National Pharmaceutical Pricing Authority- NPPA) ने कैंसर पीड़ित मरीज़ों के लिये स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक किफायती बनाने अर्थात् कैंसर-रोधी दवाओं की कीमतों को कम करने के लिये फरवरी 2019 में 42 एंटी कैंसर दवाओं के लिये व्यापार मार्जिन युक्तिकरण (Trade Margin Rationalisation) पर एक पायलट परियोजना लॉन्च की थी। इससे दवाओं की कीमतों में कमी आई है।

Inter House Dance Competitions on 03 Nov 2026

इंटर सदन समूह नृत्य प्रतियोगिता पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में दिनांक 3 नवंबर 2026 को इंटर सदन समूह नृत्य प्रतियोगिता का आय...