Thursday, October 14, 2021

Global Hand-washing Day 2021 (15 Oct 2021)

 विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस 2021


हर साल 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे (Global Hand-washing Day 2021) मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य सेहतमंद बने रहने के लिए दुनिया में हाथ धोने के महत्व को बताना है. हाथ धोना या हैंड हाइजीन काफी जरूरी है. क्योंकि जब आप हाथ धोते हैं, तो ना सिर्फ आपके हाथों से गंदगी, धूल-मिट्टी, तेल आदि साफ होते हैं, बल्कि बीमार करने वाले कई कीटाणुओं का भी नाश होता है. कोरोना के माहौल में हाथ धोना और भी जरूरी हो गया है.

हमारे जीवन में कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें करना हमारे लिए बेहद जरूरी होता है। नहीं तो हम कई बीमारियों की चपेट में तक आ सकते हैं। जैसे- हमारा हाथ धोना। कोरोना काल में तो ये और भी जरूरी हो गया था, ताकि हम वायरस के कहर से बचे रहें। हाथ धोना क्यों जरूरी है, और इसके फायदे और महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 15 अक्टूबर को विश्वभर में 'ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे' यानि विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस मनाया जाता है। इस बात से इंकार नही किया जा सकता कि हाथ के जरिए ही हम कई बीमारियों का शिकार होते हैं। कोरोना वायरस के अलावा भी कई ऐसी बीमारियां हैं, जो हमें हाथों के जरिए ही शिकार बना लेती है। ऐसे में हाथ धोना कितना जरूरी हो जाता है, ये समझना हमारे लिए जरूरी है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

Theme of Global Hand-washing Day 2021 

Our Future is at Hand – Let's Move Forward Together.



इसलिए हाथ धोना जरूरी है

दरअसल, हाथ धोना बेहद जरूरी है।  अगर हाथों को न धोया जाए या ठीक तरह से न धोया जाए, तो व्यक्ति किसी वायरस या बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकता है। इसके कारण हम बीमार हो सकते हैं। इसलिए अगर हाथों को साफ करके धोया जाए, तो हम कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

हाथ धोने का ये है सही तरीका

हाथ धोना ही काफी नहीं है, बल्कि हाथो कों ठीक तरह से धोना जरूरी है। साबुन और पानी की मदद से हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक धोना चाहिए। इसके बाद एक साफ कपड़े से हाथों को पोंछ लें। ऐसा करने से हाथों के जरिए फैलने वाली बीमारियों का खतरा लगभग न के बराबर हो जाता है। 

    (a)    सबसे पहले ठंडे या गुनगुने (ज्यादा गर्म नहीं) साफ पानी से हाथों को गीला कर लें.

    (b)    इसके बाद साबुन या लिक्विड सोप लेकर करीब 20 सेकेंड हाथों को रगड़ें और झाग बनाएं.

    (c)    साबुन को उंगलियों के बीच में, हाथ के पीछे, नाखूनों के पास, कलाई, अंगूठों, उंगलियों की टिप पर भी             रब करना ना भूलें.

    (d)    इसके बाद हाथों को साफ चलते पानी से धोकर तौलिये की मदद से सुखा लें.

इन चीजों के बाद हाथ जरूर धोएं

ये जानना भी जरूरी है कि हाथों को कब धोना चाहिए। दरअसल, खाना खाने से पहले और बाद में, टॉयलेट का इस्तेमाल करने के बाद, गमलों की सफाई करने के बाद, घर की सफाई करने के बाद, जानवरों को छूने के बाद हाथों को जरूर साफ करके धोना चाहिए।

हो सकती हैं ये बीमारियां

अगर हाथों को न धोया जाए, तो हम कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसमें कोरोना वायरस, पेट में कीड़े होना, हेपेटाइटिस ए, फूड प्वॉयजनिंग, हाथ, मुंह और पैरों से जुड़ी बीमरियां और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां शामिल है।


No comments:

Post a Comment

Thanks for your valuable suggestion.

Teacher's Day celebrated on 05 September 2024.

शिक्षक दिवस मनाया गया पी. एम. श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया |  कार्यक्रम के...