Showing posts with label Happy World Bicycle Day. Show all posts
Showing posts with label Happy World Bicycle Day. Show all posts

Thursday, June 3, 2021

Happy World Bicycle Day (03 June 2021)

विश्व साइकिल दिवस


 हर साल 3 मई को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है| इस दिन को मनाने का मुख्य उदेश्य लोगों को साइकिल से होने वाले फायदो के बारे में जागरूक करना है| भारत पूरे विश्व में साइकिल के निर्माण में दूसरे नंबर पर आता है| साइकिल के उपयोग से प्रदूषण से भी बचा जा सकता है| तो चलिए आपको इस दिन का इतिहास और इससे जुड़ी रोचक बाते बताते हैं|


2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 3 जून को विश्व साइकिल दिवस मनाने की घोषणा की थी। प्रोफेसर लेस्ज़ेक सिबिल्स्की ने विश्व साइकिल दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था|

  • इस दिन को मनाने के लिए तुर्कमेनिस्तान समेत 56 देशों ने सहयोग किया था| साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और स्टैमिना भी बढ़ता है|
  • टाइप 1 और टाइप 2 मधुमेह वाले लोगों के लिए साइकिल चलाना बहुत फायदेमंद माना गया है।

साइकिल चलाने के फायदे 


  • साइकिल चलाने से इम्यून सिस्टमअच्छा रहता है|
  • यह वज़न घटाने के लिए सबसे कारगर और आसान तरीका माना जाता है|
  • यह स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा व्यायाम है|
  • इससे लोग स्ट्रेस फ्री रहते हैं।

साइकिल से जुड़ी रोचक बातें 


  • साइकिल का निर्माण जर्मनी के बरोन कार्ल वोन ड्राइस (Baron Karl Von Drais) द्वारा किया गया था| इसमें पैडल नहीं थे और यह लकड़ी की बनी हुई थी|
  • तब साइकिल को धकेल कर चलाना पड़ता था जिसे लाउफमशीन (Laufmaschine) कहा जाता था|
  • इस साइकिल का इस्तेमाल करीबन 30 साल से ज़्यादा किया गया था|
  • मगर 1864 में फ़्रांस के दो भाइयों Pierre Michaux और Pierre Lallemen ने इसमें सीट और पैडल जोड़ा जिसके बाद साइकिल को पहले से ज़्यादा प्रसिद्धि मिली|
  • साइकिल में बदलाव करने के बाद बोनशेकर (Boneshaker) इसका नाम रखा गया|
  • मगर साइकिल के इतिहास में सबसे बड़ा बदलाव 20वीं सदी में आया|
  • साल 1900 से 1950 के दशक को साइकिल का गोल्डन ऐरा कहा गया क्योंकि यह उस वक़्त लोगों के ट्रेवल करने के लिए सबसे बड़ा साधन थी|
विश्व साइकिल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं|

Celebration of National Sports Day on 29 August 2026 in PM shri KV No 2 Jaipur

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में दिनांक 29 अगस्त 2026 को 15वां राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया,  जिसमें ...