Friday, January 10, 2025

विश्व हिंदी दिवस, 10 जनवरी 2025

 विश्व हिंदी दिवस

दुनिया भर में करोड़ों लोग अपनी बोलचाल की भाषा में हिंदी का उपयोग करते हैं। यह दुनिया भर में बोली जाने वाले तीसरी सबसे लोकप्रिय भाषाओं में से एक है। एक अनुमान के तौर पर, दुनिया भर में करीब 615 मिलियन लोग हिन्दी बोलते हैं। हिन्दी भारत और फ़िजी की आधिकारिक भाषा है। हिंदी भाषा की गरिमा का जश्न मनाने के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।


विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य हिंदी भाषा को विश्व स्तर पर प्रोत्साहित करना और इसे वैश्विक भाषा के रूप में स्थापित करना है। हिंदी भाषा भारत की राष्ट्रभाषा होने के साथ-साथ सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। विश्व हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को हिंदी भाषा के महत्व और इसके अंतरराष्ट्रीय प्रसार के प्रति जागरूक करना है। यह दिवस भारतीय संस्कृति, साहित्य और भाषा की समृद्ध धरोहर को संरक्षित करने और उसे बढ़ावा देने का एक विशेष अवसर प्रदान करता है।

क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस? 

गौरतलब हो कि विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत 1975 में नागपुर में पहले विश्व हिंदी सम्मेलन से हुई थी। इसका उद्घाटन तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था। तब से लेकर आज तक हर साल 10 जनवरी को इस दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिनका उद्देश्य हिंदी के विकास और प्रसार को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर दुनिया भर के भारतीय दूतावास और संस्कृति केंद्रों में हिंदी भाषा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसमें कवि सम्मेलन, हिंदी प्रतियोगिताएं, संगोष्ठियां और सांस्कृतिक प्रदर्शन होते हैं। यह दिन हमें हमारी भाषा की महानता का एहसास से अवगत कराता है और हमें गर्व से हिंदी के प्रति अपने प्रेम को और मजबूत करने का अवसर देता है।

विश्व हिंदी दिवस 2025 थीम हर साल विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर एक विशेष थीम का निर्धारण किया जाता है और इसी थीम के विषय के अनुसार विश्व हिंदी दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष यानी विश्व हिंदी दिवस 2025 थीम का निर्धारण भी किया गया है। 

विश्व हिंदी दिवस 2025 थीम है - हिंदी एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज़।


No comments:

Post a Comment

Thanks for your valuable suggestion.

Celebration of Pustakouphar as on 02 April 2026

  पुस्तकोपहार        पीएम श्री  केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में दिनांक 02.04.2026 को पुस्तकों उपहार का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने...