Monday, August 12, 2024

NATIONAL LIBRARIAN'S DAY 12 AUG 2024

राष्ट्रीय लाइब्रेरियन दिवस


भारत में हर साल 12 अगस्त को राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस मनाया जाता है. भारत में पुस्तकालय के जनक प्रोफेसर डॉ. एसआर रंगनाथन (1892-1972) की याद में पुस्तकालय दिवस मनाया जाता है |किताबें मनुष्य की सबसे अच्छी साथी होती हैं. ज्ञान प्राप्त करने के लिए इसके अलावा और कोई दूसरा साधन नहीं है. हालांकि, एक पाठक के लिए एकाग्रचित होकर पढ़ना आवश्यक होता है और इसके लिए एक शांत कमरा होना चाहिए. इसलिए हम किताबें पढ़ने के लिए पुस्तकालय का रुख करते हैं. भारत में पुस्तकालय के प्रचार-प्रसार के प्रति योगदान देने वाले प्रोफेसर डॉ. एसआर रंगनाथन की याद में 12 अगस्त को राष्ट्रीय लाइब्रेरियन दिवस मनाया जाता है |

रंगनाथन का जन्म दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में छोटे से शहर शियाली में 12;अगस्त 1892 को हुआ. रंगनाथन ने अपने जीवन की शुरुआत एक गणितज्ञ के रूप में की. उनका आजीवन लक्ष्य गणित पढ़ाना था. गणित के प्रोफेसर के रूप में उन्होंने गणित के इतिहास पर कुछ शोध पत्र प्रकाशित किए |

रंगनाथन के पास लाइब्रेरियनशिप, सूचना कार्य और सेवा का शायद ही कोई ऐसा पहलू हो जिस पर उन्होंने काम न किया हो. वे एक लेखक और शोधकर्ता थे. उन्होंने बहुत लंबे समय तक लिखना और किताबों का प्रकाशन जारी रखा |

अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने 60 से अधिक पुस्तकें लिखी और 1,500 से ज्यादा शोध पत्र/लेख प्रकाशित किए. उनकी विरासत को पूरे भारत के पुस्तकालयों और शैक्षणिक संस्थानों में देखा जा सकता है |

सम्मान और पुरस्कार

प्रोफेसर डॉ. एस आर रंगनाथन को उनके योगदान के लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया.

  • राव साहेब (1935 में ब्रिटिश शासन के अधीन भारत सरकार द्वारा प्रदान सम्मान)
  • डॉक्टरेट हॉनरिस कॉसा (दिल्ली विश्वविद्यालय, 1948)
  • हॉनरी फेलो, वर्जीनिया बिब्लियोग्राफिक सोसाइटी, 1951
  • हॉनरी मेंबर, इंडियन एसोसिएशन ऑफ स्पेशल लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन सेंटर्स, 1956
  • पद्मश्री (1957 में भारत सरकार द्वारा प्रदान सम्मान)
  • हॉनरी वाइस - प्रेसिडेंट लाइब्रेरी एसोसिएशन (लंदन), 1957
  • हॉनरी फेलो, इंटरनेशनल फेडरेशन फॉर डॉक्यूमेंटेशन, 1957
  • हॉनरी डी लिट् (पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय, 1964)
  • हॉनरी फेलो, इंडियन स्टैंडर्ड इंस्टीट्यूशन, 1967
  • राष्ट्रीय अनुसंधान प्रोफेसर (भारत सरकार, 1965)
  • मार्गरेट मान प्रशस्ति पत्र (अमेरिकन लाइब्रेरी एसोसिएशन, 1970; पहली बार अमेरिका के बाहर के किसी व्यक्ति को प्रस्तुत किया गया प्रशस्ति पत्र)
  • ग्रैंड नाइट ऑफ पीस, मार्क ट्वेन सोसाइटी, यूएसए, 1971

       रंगनाथन ने खुद को विभिन्न संस्थानों में छात्रों को पुरस्कृत किया.

  • 1934 : एडवर्ड बी.रॉस स्टूडेंटशिप, मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज
  • 1958 : शारदा रंगनाथन पुरस्कार फॉर मेथेमेटिक्स, गवर्नमेंट कॉलेज, मैंगलोर
  • 1958 : शारदा रंगनाथन मेरिट पुरस्कार, संस्कृत कॉलेज, श्रीपेरुम्बुदूर, चेन्नई
  • 1959 : शारदा रंगनाथन मेरिट पुरस्कार, हाई स्कूल, उज्जैन, मध्य प्रदेश

2 comments:

Thanks for your valuable suggestion.

Inter House Dance Competitions on 03 Nov 2026

इंटर सदन समूह नृत्य प्रतियोगिता पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में दिनांक 3 नवंबर 2026 को इंटर सदन समूह नृत्य प्रतियोगिता का आय...