Tuesday, November 10, 2020

विश्व दयालुता दिवस /World Kindness Day (13 November 2020)

विश्व दयालुता दिवस


आज हम बात करने वाले हैं world kindness day के बारे में। आपको बता दें world kindness day हर साल 13 नवंबर को मनाया जाता है।आपको बता दें कि इस दिन को हिंदी में विश्व दयालुता दिवस बोला जाता हैं। विश्व दयालुता दिवस की शुरुवात 1998 मे की गई थीं वर्तमान मे समें कुल 28 देश शामील है जो कि किसी भी धर्म आौर राजनीति से सम्बंध नहीं है  आपने यह कहावत तो सुनी होगी कि इंसान ही इंसान के काम आता है, लेकिन यह कहावत सिर्फ कहावत बनकर रह गई है और आज इस बात को कोई फॉलो नही करता है। आपको बता दें कि भाग दौड़ वाली जिंदगी में किसी के पास कोई समय नही होता है किसी की मदद करने का। आपको बता दें कि world kindness day इसीलिए मनाया जाता है ताकि लोगो के अंदर एक दूसरे की मदद करने के लिए भावना जागे। इंसान के अंदर इंसानियत का जो दीया बुझ गया है उसको जगाने के लिए यह त्यौहार पूरे विश्व भर में मनाया जाता है।



दयालुता अन्य लोगों और जीवित प्राणियों के प्रति विचारशील, दयालु और सहानुभूतिपूर्ण होने का कार्य है।

अब, संगठन मुफ्त चॉकलेट बार सौंपने, गले लगाने और लेक्चर, संदेशों के माध्यम से दया फैलाने का जश्न मनाते हैं।

दया वह रौशनी है जिसमे सद्गुण पनपते हैं।  सत्य और अहिंसा ही मेरे धर्म हैं।

दया बुद्धिमता से ज्यादा महत्वपूर्ण है, और इसकी पहचान बुद्धिमान होने की शुरुआत है।

एक छोटा सा विचार और एक छोटी सी दयालुता अक्सर बहुत ज्यादा धन से ज्यादा कीमती होती है।

बुद्धिमान व्यक्ति अपनी स्वयं की दौलत को बचाकर नहीं रखते हैं। जितना अधिक वह दूसरों को देते जाते हैं, उतना ही अधिक अपने स्वयं के लिये पा लेते हैं।

ऐसी कौन सी बुद्धिमानी आप हासिल कर सकते हैं जो दया से भी ज्यादा महान है।

सत्य वह अगाध दयालुता है जो हमें हमारे प्रतिदिन के जीवन में संतोषी होना और उसी सुख-शांति को लोगों के साथ बाँटना सिखाता है। एक गर्मजोशी से भरी मुस्कान दयालुता की वैश्विक भाषा है।

आपको बता दें कि आज के जमाने में एक दूसरे की मदद करना सबसे बड़ा धर्म माना जाता है।  आपको बता दें कि हमे किस किस की मदद करनी चाहिए। सबसे पहले तो अगर आप घर मे बड़े है तो आपको अपने छोटे की मदद करनी चाहिए। इसके अलावा हमेशा बड़े बुजर्गो की मदद करनी चाहिए। और वक़्त पड़ने पर जात पात भुलाकर हर किसी की मदद करनी चाहिए। एक बार आप सभी को वर्ल्ड kindness डे की हार्दिक शुभकामनाएं।

No comments:

Post a Comment

Thanks for your valuable suggestion.

Teacher's Day celebrated on 05 September 2024.

शिक्षक दिवस मनाया गया पी. एम. श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया |  कार्यक्रम के...