Saturday, November 19, 2022

Celebration of Sadbhavana Week 19 Nov. 2022

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में आज दिनांक 19 नवंबर 2022 को सदभावना सप्ताह (19 नवंबर से लेकर 25 नवंबर तक मनाया जाएगा) मनाने की शुरुवात की गई,  इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चंद्र प्रकाश मीणा, आईआरएस ने मुख्य अथिति के रूप भाग लिया तथा इस कार्यक्रम में विधालय के  शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा विद्यार्थीयो ने भाग लिया । इस कार्यक्रम में विद्यार्थीयो के द्वारा विभिन्न  सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई । इस समारोह में श्री चंद्र प्रकाश मीणा जी ने बच्चों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में आने के लिए कुछ टिप्स दिये  तथा अपने जीवन में किस तरह आगे बढ़ना चाहिए और किस तरह समाज देश के अंदर सांप्रदायिक सदभावना को बनाए रखना चाहिए तथा माननीय प्राचार्य महोदय श्री प्रदीप कुमार टेलर जी ने भी बच्चों को सांप्रदायिक सदभावना के बारे में बहुत सारी बातें बताई । अंत में श्रीमती आरती भंडारी, पीजीटी (हिंदी) ने कार्यक्रम को पर पधारे मुख्य अतिथि महोदय का धन्यवाद ज्ञापन किया और प्रोग्राम को सुचारु रुप से करवानी वाली टीम को भी धन्यवाद दिया इसी के साथ यह कार्यक्रम समाप्त हुआ ।

No comments:

Post a Comment

Thanks for your valuable suggestion.

E Waste Collection Drive in PM Shri KV No 2 Jaipur (26-28 Oct 2026)

  पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, जयपुर में ई-वेस्ट कलेक्शन अभियान का आयोजन पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, जयपुर में दिनांक...