Pages
Tuesday, August 29, 2023
National Sports Day (29 Aug 2023)
राष्ट्रीय खेल दिवस 2023
29 अगस्त को हर साल भारत में 'राष्ट्रीय खेल दिवस' (National Sports Day) के रूप में मनाया जाता है. खेलों के जरिए तनाव को आसानी से दूर किया जा सकता है। दुनियाभर में अलग-अलग तारीख को खेल दिवस मनाया जाता है। भारत में हर साल 29 अगस्त को नेशनल स्पोर्ट्स डे (राष्ट्रीय खेल दिवस) मनाया जाता है।हमारे जीवन में खेलों का बड़ा महत्व होता है। मनुष्य के स्वस्थ शरीर और दिमाग काे विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
खेलों के प्रति खिलाड़ियों का सम्मान, छिपी प्रतिभा को ढूंढना, एथलीटों की सफलता के लिए परिवारों, कोचों और सहयोगी स्टाफ के उत्कृष्ट समर्थन की सराहना करने के लिए हर साल राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा ये दिवस अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए शारीरिक गतिविधि और खेल के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए हाॅकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस 2022’ के रूप में मनाया जाता है।
राष्ट्रीय खेल दिवस क्यों मनाया जाता है
सन 1979 में, भारतीय डाक विभाग ने मेजर ध्यानचंद को उनकी मृत्यु के बाद श्रद्धांजलि दी और दिल्ली के राष्ट्रीय स्टेडियम का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, दिल्ली कर दिया. 2012 में, यह घोषणा की गई थी कि खेल की भावना के बारे में जागरूकता फैलाने और विभिन्न खेलों के संदेश का प्रचार करने के उद्देश्य से एक दिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए और इसके लिए फिर से मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई और 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई.
मेजर ध्यानचंद कौन थे?
Wednesday, August 2, 2023
52nd Regional Sports Meet in KV No 2 Jaipur
52 वां संभागीय स्तर खेलकूद प्रतियोगिता आरम्भ
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 जयपुर में दिनांक 01/08/2023 से 03/08/2023 तक तीन दिवसीय संभागीय स्तर खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ | प्रतियोगिता में U-14 एवं U-17 वर्ग में बास्केटबॉल एवं कबड्डी खेलों का आयोजन होगा | प्रतियोगिता में जयपुर संभाग की विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों की 35 टीमों की 336 खिलाडी प्रतिभाग कर रही है | कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में प्राचार्य श्री पी. के. टेलर ने खिलाड़ियों से खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया एवं साथ ही कहा कि खेल का महत्व आज के समय में इसलिए और भी ज्यादा बढ़ जाता है कि खेल हमें हार को स्वीकार करना सिखाते है l


